Top Stories

अखिलेश ने जारी किया समाजवादी वचन पत्र, किसानों, महिलाओं और युवाओं ,पेंशन संविदा कर्मी को लेकर किए बड़े वादे

Shiv Kumar Mishra
9 Feb 2022 5:41 AM GMT
अखिलेश ने जारी किया समाजवादी वचन पत्र, किसानों, महिलाओं और युवाओं ,पेंशन संविदा कर्मी को लेकर किए बड़े वादे
x

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में सपा ने किसानों, महिलाओं से लेकर युवाओं तक के लिए कई बड़े वादे किए हैं।

अखिलेश यादव ने किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाने का वादा किया है।

लखनऊ में घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश ने ऐलान किया कि सपा सरकार बनने पर सभी फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर बकाया भुगतान किया जाएगा। सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा। किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। शहीद किसानों के नाम स्मारक बनवाया जाएगा।

सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

एक और बड़ा वादा करते हुए अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश में जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। मनरेगा की तर्ज पर अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनाया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को केजी से पीजी तक मुफ्त किया जाएगा। सभी 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे। लैपटॉप वितरण में 50 फीसदी लड़कियों को वरीयता मिलेगी। महिला शिक्षिकाओं को नियुक्ति में विकल्प दिया जाएगा। बीपीएल महिला को 15 हजार प्रसव के दौरान दिया जाएगा।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 तक यूपी को 100 फीसदी साक्षर राज्य बनाएंगे। जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए विशेष योजना लाई जाएगी। छोटे कारीगरों को हर साल 18 हजार रुपये की मदद करेंगे। बीपीएल को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। बुजुर्गों को हर साल 18 हजार रुपये पेंशन देंगे। पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल की जाएगी। गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन व किराना स्टोर खुलेंगे। बुनकरों, दर्जियों व असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन दी जाएगी। दो पहिया वाहन चालकों को महीने में एक लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के प्रमुख वादेः

1. सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा

2. जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

3. 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण करेंगे।

4. छोटे कारीगरों को हर साल 18 हजार रुपये की मदद

5. किसानों के एक साल चले आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

6. कामधेनु योजना फिर से शुरू की जाएगी।

7. 2027 तक यूपी को 100 फीसदी साक्षर राज्य बनाएंगे।

8. गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान देंगे।

9. शहीद किसानों के नाम स्मारक बनवाया जाएगा

10. साइकिल के कारखानों के लिए अलग से मदद की जाएगी।

11. बीपीएल को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

12. बुजुर्गों को हर साल 18 हजार रुपये पेंशन देंगे।

13. पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल की जाएगी।

14. 1090 को मजबूत किया जाएगा और जांच की व्यवस्था की जाएगी

15. गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन व किराना स्टोर खुलेंगे।

16. बुनकरों, दर्जियों व असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन दी जाएगी।

17. डायल 100 का रिस्पांस टाइम 15 मिनट से कम होगा।

18. हर जिले में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।

19. स्वास्थ्य केंद्रों का बजट तीन गुना होगा

20. स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

21. एमएसएमई के लिए सपोर्ट सिस्टम विकसित किया जाएगा।

22. दो पहिया वाहन चालकों को महीने में एक लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा।

23. गांवों में पेयजल की सुविधा के साथ ही वाईफाई सुविधा मिलेगी।

24. शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ेगा और तीन साल बाद नियमित किया जाएगा, बीपीएड को भी लाभ मिलेगा।

25. वित्तविहीन शिक्षकों को पांच हजार मानदेय हर साल मिलेगा

26. गेहूं, चावल, दाल व तेल के लिए अन्त्योदय योजना चलाई जाएगी।

27. वृद्धा आश्रम खोलेंगे।

28. लैपटॉप वितरण में 50 फीसदी लड़कियों को वरीयता।

29. महिला शिक्षिकाओं को नियुक्ति में विकल्प दिया जाएगा।

30. बीपीएल महिला को 15 हजार प्रसव के दौरान दिया जाएगा।

31. सभी थानों का अपग्रेडेशन होगा और साइबर क्राइम कंट्रोल के लिए अलग से टीम बनेगी। अलग से महिला पुलिस टीम बनेगी।

32. पुलिसकर्मियों को उनके बगल के मंडल में नियुक्ति मिलेगी। हर सप्ताह छुट्टी दी जाएगी। पुलिस लाइन में नए आवासीय भवन बनेंगे।

33. सीएम जन सुरक्षा सेल का गठन।

34. एक्सप्रेस वे को बढ़ावा देंगे। सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ेंगे।

35. बिजली उत्पादन बढ़ाएंगे। एग्रीकल्चर वेस्ट और सॉलिड वेस्ट से बिजली केंद्र बनाएंगे।

36. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा और पुराने जिला अस्पतालों का आधुनिकीकरण होगा।

37. मंडल स्तर पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज बनेगा।

38. एम्बुलेंस की संख्या बढ़ेगी

39. शिक्षा बजट तीन गुना किया जाएगा। पर्यावरण शिक्षा अनिवार्य करेंगे।

40. सभी तहसीलों में कौशल विकास केन्द्र स्थापित करेंगे। राज्य शिक्षा कोष का गठन किया जाएगा। पांच यूनिवर्सिटी और कॉलेज स्थापित किये जाएंगे।

41. प्रदेश में संविदा भर्ती बंद की जाएगी।

42. 10 हजार करोड़ रुपये का फॉर्मर रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा।

43. सांड की टक्कर से मरने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये देंगे।

44. युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता, मीडिया कर्मियों के लिए सभी तहसील में केंद्र बनाएंगे। आईटी सेक्टर को बढ़ावा देंगे।

45. 11 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। पुलिस में भर्ती करेंगे।

46. निषाद केवट के लिए कॉर्पोरेशन बनाएंगे। विश्वकर्मा समाज के लिए कॉर्पोरेशन बना कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

47. गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए विशेष योजना चलाएंगे।

48. युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा का प्रावधान।

49. कृषि एवं ग्रामीण विकास का बजट बढ़ेगा। किसान बाजार का नेटवर्क बढ़ेगा। 10 किलोमीटर पर एक बाजार बनाएंगे। फूड क्लस्टर्स की स्थापना होगी।

50. गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए विशेष योजना लाई जाएगी।

51. रिवर फ्रंट पर महापुरुषों की मूर्तियां लगाई जाएंगी।

52. लता मंगेशकर की याद में आगरा में पार्क बनाया जाएगा

53. अयोध्या के छोटे मंदिरों के लिए ट्रस्ट बनाएंगे। छोटे मंदिरों और आश्रमों को संवारा जाएगा।

54. आलू किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे। इससे आलू बेल्ट के किसानों को फायदा मिलेगा।

55. अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की समीक्षा की जाएगी।

127

Next Story