राष्ट्रीय

शपथग्रहण पर अखिलेश यादव ने नई सरकार को दी बधाई, कहीं ये बातें

सुजीत गुप्ता
25 March 2022 1:05 PM GMT
शपथग्रहण पर अखिलेश यादव ने नई सरकार को दी बधाई, कहीं ये बातें
x

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में पूरे मंत्रिमंडल ने शपथ ली। केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री बनाए गए। कुल 18 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 20 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। शुक्रवार को 4 बजकर 20 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह की कार्रवाई शुरू हुई।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बारी-बारी से सभी कैबिनेट और राज्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया कि नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।

Next Story