राष्ट्रीय

अखिलेश यादव ने बताया 2022 में कैसे बनेगी सपा की सरकार

सुजीत गुप्ता
28 Oct 2021 1:05 PM GMT
अखिलेश यादव ने बताया 2022 में कैसे बनेगी सपा की सरकार
x

आजमगढ़। आजमगढ़ में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा सरकार कैसे बनेगी? इसका फार्मूला मिल गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनका गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया कर सरकार बनाएगा।

आजमगढ़ में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अखिलेश लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान चुनावी मूड में दिखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के संकल्प पत्र झूठे साबित हुए हैं। साढ़े चार साल से अधिक समय बीत गया लेकिन सरकार अपने सभी वादों को पूरा नहीं कर पाई। किसान परेशान है नौजवान बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है। ऐसे में उनका गठबंधन बहुत कामयाब होगा और प्रदेश में भाजपा सरकार का सफाया कर देगा।

उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बसपा से हुआ गठबंधन जरूरी था, वह भी एक प्रयोग था लेकिन इस बार का गठबंधन कामयाब गठबंधन होगा और पूर्वांचल में से लेकर पश्चिमांचल तक भाजपा का दरवाजा बंद करेगा।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story