राष्ट्रीय

अखिलेश यादव मैनपुरी के इस सीट से लड़ेगें चुनाव, हो गया फाइनल

सुजीत गुप्ता
20 Jan 2022 11:56 AM GMT
अखिलेश यादव मैनपुरी के इस सीट से लड़ेगें चुनाव, हो गया फाइनल
x

उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर, सपा अध्यक्ष मैनपुरी के करहल से लड़ेंगे, एक दिन पहले PC में अखिलेश यादव ने कहा था- CM योगी से पहले लड़ेंगे चुनाव, आज हुआ ऐलान अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे, 20 फ़रवरी को करहल में होगी वोटिंग।

हालांकि इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर सपा ने स्थिति को साफ कर दिया है। आपको बता दें कि मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।

हालांकि शिवपाल यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की खबर के बाद सपा में भी अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। गुरुवार दोपहर तक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उहा-पोह की स्थिति बनी हुई थी।

Next Story