Top Stories

जानें अंबानी परिवार की नई बहू के बारे में सबकुछ ?

सुजीत गुप्ता
21 Feb 2022 12:56 PM GMT
जानें अंबानी परिवार की नई बहू के बारे में सबकुछ ?
x

उद्योगपति अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी के शादी की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अनमोल अंबानी ने सामाजिक कार्यकर्ता और आंत्रप्रेन्योर कृशा शाह के साथ 20 फरवरी को सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड से अभिषेक बच्चन, नताशा नंदा, पिंकी रेड्डी जैसे कई हस्तियों ने शिरकत की है। इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह को जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।

अंबानी परिवार की नई बहु के बारे में पूरी जानकारी...

कौन हैं कृशा शाह

कृशा शाह का जन्म मुंबई में हुआ है। वह वर्तमान में एक सामाजिक कार्यकर्ता और आंत्रप्रेन्योर (उद्यमी) हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी डिस्को (DYSCO) की स्थापना की है। यह कंपनी रचनात्मक सहयोग (क्रिएटिव कोलैबोरेशन), अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग और कम्यूनिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में कार्य करती है।

इससे पहले एक्सेंचर में कार्यरत थी

कृशा शाह ने यूनाइडेट किंगडम में एक्सेंचर (Accenture) कंपनी के लिए भी काम किया है। इसके बाद वह आंत्रप्रेन्योर बनने की चाहत लेकर अपने देश वापस आ गई। कृशा ने #Lovenotfear नाम का एक मेंटल हेल्थ कैंपेन भी शुरू किया है। इसका मकसद कोरोना महामारी के दौरान व्यक्तियों द्वारा झेली गई समस्याओं पर बात करना है।

विदेश में हुई शिक्षा

अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से की है। यहां उन्होंने सामाजिक नीति और विकास के पाठ्यक्रम में डिग्री हासिल की है।

कई दिनों से थी रिश्ते की चर्चा

उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी, कृशा शाह संग शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा में थे। हालांकि, अनमोल या फिर उनके परिवार की तरफ से शादी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। अब अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है।

अनिल अंबानी के दो बेटे हैं

अनिल के दो बेटे हैं। जय अनमोल बड़े हैं और जय अंशुल छोटे हैं। जय अनमोल की शादी की जानकारी टीना अंबानी ने 31 दिसंबर 2021 को ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी। कृशा के साथ अनमोल की तस्वीरें भी इसमें थीं। इसमें उन्होंने लिखा था कि आपको प्रकाश, प्यार, आशा और खुशी की शुभकामनाएं।

अनमोल की गर्लफ्रेंड रही हैं कृशा

अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई।

निकुंज ग्रुप के चेयरमैन थे कृशा के पिता

कृशा शाह के पिता निकुंज ग्रुप के चेयरमैन थे। उनका नाम निकुंज शाह था। कृशा के दो भाई-बहन हैं। 18 फरवरी 2022 को अनमोल और कृशा की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी। इसमें बच्चन परिवार भी शामिल था। जया और श्वेता बच्चन के साथ टीना अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी।

20 फरवरी को हुई शादी

20 फरवरी 2022 को यह शादी हुई है। दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहंदी समारोह की एक अनदेखी झलक साझा की थी। इसमें कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे व टीना अंबानी के साथ पोज दे रहे थे।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story