राष्ट्रीय

बागपत में गरजे अमित शाह, ये चुनाव तय करेगा कि.....!

सुजीत गुप्ता
6 Feb 2022 12:28 PM GMT
बागपत में गरजे अमित शाह, ये चुनाव तय करेगा कि.....!
x

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के बागपत में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव उत्तर प्रदेश को भविष्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि माफियाओं का राज चलेगा या कानून का राज चलेगा। उत्तर फिर से एक बार दंगों की आग में झुलसेगा या यहां विकास का रास्ता प्रशस्त होगा।

अमित शाह बागपत के सम्राट पृथवीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण से पूर्व उन्होंने बागपत की ऐतिहासिक भूमि पर परशुराम, चौधरी चरण सिंह, मिहिर भोज, को प्रणाम किया और लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे धर्म व जाति को बात करने वाले लोग गुमराह करना चाहते हैं। साढ़े सात साल में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है। दिल्ली हाईवे से बागपत और हरियाणा को जोड़ने का काम किया है।

गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि घरों में मोदी ने बिजली, शौचालय पहुंचाने का काम किया है। बुआ-भतीजे की सरकार 15 साल चली लेकिन कोई काम नहीं हुआ मोदी और योगी ने देश को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी देश की सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था और आज यूपी दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था पर है। एक मौका भाजपा को दे दीजिए, अगले पांच साल में यूपी की अर्थव्यवस्था पहले स्थान पर होगी।

अमित शाह ने आगे कहा कि कश्मीर से 370 हटनी चाइये थी या नहीं, उसे हटाया गया। अखिलेश कहते थे कि खून की नदिया बहेंगी, लेकिन एक कंकर तक नही दिखी। वह माफिया को संगरक्षण देने के लिए चुनाव लड़ रहे है और हम गरीबों, जनता के लिए लड़ रहे है। 300 पर का संकल्प लें।



Next Story