राष्ट्रीय

Assembly Election 2022: यूपी में 7 चरणों में होंगे चुनाव, पंजाब और उत्तराखंड में एक राउंड में वोटिंग

सुजीत गुप्ता
8 Jan 2022 10:46 AM GMT
Assembly Election 2022: यूपी में 7 चरणों में होंगे चुनाव, पंजाब और उत्तराखंड में एक राउंड में वोटिंग
x


Assembly Election 2022 Live updates: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया। चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए आज दोपहर साढ़े 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, बढ़ते कोविड केसों के बीच इन तारीखों का ऐलान हुआ है।

चुनाव आयोग ने कहा

-मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना में चुनाव कराना चुनौती है। कोरोना के बीच चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई है।

-कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।

-पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है।

- 18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं।

-24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी है। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी।

-2.15 लाख मतदान केंद्र होंगे। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मे होगा। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे।

उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है। ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी।

-900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नजर रखेंगे। पैसे के दुरुपयोग पर जीरो टॉलरेंस।

-पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या में कमी के कारण हमें मतदान केंद्रों को बढ़ाकर 30,330 करना होगा। इससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 हो गई है।

- गैरकानूनी पैसे और शराब पर कड़ी नजर रहेगी। सभी राजनीतिक दलों के सुविधा एप बनाया जाएगा। सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

-चुनाव में धांधली को रोकने के लिए एप बनाया गया है। एप के जरिए उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे। CIVIGIL एप के जरिए समस्या या शिकायत दर्ज की जाएगी। चुनाव की अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी

इन तीन एप्स पर अहम जानकारियां

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर उपलब्ध होगी।

Suvidha Candidate एप सक्रिय रहेगा। ये राजनीतिक दलों के लिए है। उन्हें किसी दफ्तर में जाकर रैली वगैरह के लिए इजाजत नहीं मांगनी होगी। वे इस एप के जरिए उपलब्धता देख सकेंगे।

Cvigil एप का इस्तेमाल आम जनता और मतदाता कर सकेंगे। किसी भी गड़बड़ी की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड की जा सकेगी। 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचकर जरूरी कदम उठाएगी

--सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है।

-हर राज्य की विधानसभा सीट का कार्यकाल पांच साल ही रह सकता है। समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी ऐसे होंगे, जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें एहतियाती अतिरिक्त खुराक भी दी जा सकेगी।

-80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

-डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी।

-40 लाख ही उम्मीदवार चुनाव खर्च कर पाएंगे। डिजिटल और वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार होगा। पदयात्रा और रोड शो, साइकिल रैली और बाइक रैली नहीं होगी। 15 जनवरी तक इन पर रोक रहेगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि जीत के बाद जश्न या विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी। डोर टू डोर कैंपने के लिए पांच लोगों की ही इजाजत रहेगी।

-सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है। सभी चुनाव कर्मचारी पूरी तरह से वैक्सीनेट होंगे। गोवा और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन। यूपी में 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 2.1 प्रतिशत, उत्तराखंड में एक प्रतिशत से ज्यादा है। चुनाव आयुक्त ने कहा हम मेडिकल एक्सपर्ट्स से सलाह भी ले चुके हैं।सभी चुनाव कर्मी फ्रंटलाइन कर्मी हैं। पोलिंग बूथ पूरी तरह से सैनिटाइज होगा। पोलिंग की टाइमिंग एक घंटे से ज्यादा होगी।

-चुनाव आयुक्त ने कहा कि मीडिया का चुनाव में अहम रोल है। मीडिया हमारा दोस्त है। आपके जरिए हमारी बातें लोगों तक पहुंचती है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

-चुनाव आयुक्त ने कहा कि गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक फेज में चुनाव होगा।

सात फेज में होंगे पांच राज्यों के चुनाव

चुनाव आयुक्त ने कहा कि गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक फेज में चुनाव होगा। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। 14 फरवरी को दूसरे मतदान का चुनाव होगा। पंजाब और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। यूपी में 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होगा। यूपी में 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान होगा। यूपी में छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। यूपी में सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि 10 मार्च को पांच राज्यों में मतगणना होगी। कोरोना गाइडलाइन्स के तहत नियमों का पालन करना जरूरी होगा। परिणामों की घोषणा के बाद जश्न की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के बाद किसी भी तरह के रोड शो की अनुमति भी नहीं होगी।


Next Story