लाइफ स्टाइल

अंतरा सिंह प्रियंका का गाना Amrud Khatta Ba हुआ रिलीज, मचा रहा धमाल

Special Coverage Desk Editor
30 May 2022 6:16 PM IST
x
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा में अक्सर नए नए गाने रिलीज होते ही रहते हैं। इस बीच एक और भोजपुरी सॉन्ग वायरल हो रहा है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गाने का नाम है 'अमरुद खट्टा बा' (Amrud Khatta Ba)। ये म्यूजिक एलबम बिल्कुल देसी अंदाज में फिल्माया गया है और यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं, जो अमरूद बेचने वाली बनी हुई हैं। गाने का वीडियो काफी अलग अंदाज में फिल्माया गया है, जिसमें उनके अपोजिट कोई हीरो नहीं बल्कि एक बच्चा नजर आ रहा है। वीडियो में रानी अमरूद बेच रही हैं और वो बच्चा चखकर खरीदने के लिए कहता है। लेकिन रानी उसको डांट कर भगाती देखी जा सकती हैं।

गाने में आवाज भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज फीमेल सिंगर अंतरा सिंह (Antra Singh Priyanka) और मिथलेश उर्फ ललुआ (Mithlesh Urf Lalua) ने दिया है। बोल नंदकिशोर सिंह ने दिए हैं और म्यूजिक मनोज आर्यन ने दिए हैं। वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को एक ही दिन में हजारों में व्यूज मिल गए हैं।

Next Story