राष्ट्रीय

यही है लाल टोपी के कारनामे... वीडियो शेयर कर अनुराग ठाकुर का सपा पर हमला

सुजीत गुप्ता
9 Feb 2022 11:37 AM GMT
यही है लाल टोपी के कारनामे... वीडियो शेयर कर अनुराग ठाकुर का सपा पर हमला
x

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टीयों के नेता एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगे वही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक महिला के साथ एक शख्स बदसलूकी कर रहा है। उस शख्स के पीछे चल रहे लोगों ने लाल टोपी पहनी है, तभी वीडियो में इस कारनामे की सराहना की आवाज सुनी जा सकती है। इस वीडियो के जरिए ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि महिला से बदसलूकी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडलर ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ लोग सिर पर लाल टोपी पहने हैं। इनमें से एक शख्स सड़क पर महिला से बदसलूकी करता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स चलते-चलते महिला की पीठ पर पार्टी का पोस्टर चिपका देता है, तभी पीछे से आवाज आ रही है...बहुत अच्छे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ''यही है लाल टोपी के कारनामे, एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए… जहाँ भरे हों ऐसे मनचले, यू॰पी॰ क्यों उनके साथ चले ?''

हालांकि इस वीडियो की सत्यता की स्पेशल कवरेज न्यूज पुष्टि नहीं करता है। इसके अलावा यह वीडियो उत्तर प्रदेश में कहां का है, इसके बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से भी इस वीडियो के बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story