राष्ट्रीय

अनुराग ठाकुर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

सुजीत गुप्ता
2 Feb 2022 12:54 PM GMT
अनुराग ठाकुर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कसा तंज
x

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेत अनुराग ठाकुर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हर पांच साल बाद एक नए स्वामी का चयन करते हैं, लेकिन अब वह अपनी सीट से चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं हैं। इसके साथ-साथ अनुराग ठाकुर ने उनसे सवाल किया कि आखिर पडरौन से भागने की क्या जरूरत थी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा 'हर 5 साल बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा विधायक) एक नए स्वामी का चयन करते हैं, लेकिन अब इतनी मुश्किल से वह अपनी सीट से चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं हैं। पडरौना से भागने की क्या जरूरत रही होगी? उन्हें हार का डर था।'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जयंत चौधरी (रालोद प्रमुख) चाहकर भी हेमा मालिनी नहीं बन सकते। एक अभिनेत्री और राजनेता के रूप में उनका देश और दुनिया में एक स्टैंड है। हेमा जी ने लगातार मथुरा के लिए काम किया है, जबकि रालोद कार्यकर्ताओं को भी जयंत से मिलने दिल्ली जाना पड़ता है। ठाकुर ने कहा कि हार के डर से बहुत से लोगों ने अपनी सीट छोड़ दी। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में अमेठी भाग गए। अखिलेश यादव ने अपनी सीट छोड़ दी। अब स्वामी प्रसाद मौर्य भाग रहे हैं। उनकी हार पक्की है।

Next Story