राष्ट्रीय

अखिलेश के नारे लगने पर भड़कीं अपर्णा यादव, बोलीं- यादव हूं! शेरनी हूं! सपाइयों से नहीं डरती

अखिलेश के नारे लगने पर भड़कीं अपर्णा यादव, बोलीं- यादव हूं! शेरनी हूं! सपाइयों से नहीं डरती
x

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव गुरुवार को बाराबंकी में थी लेकिन जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी सभा में अखिलेश के नारे लगाकर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो अपर्णा ने सख्त तेवर भी दिखाए।

बाराबंकी को मोथरी में जनसभा समाप्त होने पर हुए इस हुड़दंग का जवाब अपर्णा ने खजूर गांव में प्रचार के दौरान सपा पर जमकर प्रहार किया और यहां तक कहा कि बीजेपी सरकार में सपा के गुंडे जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, ''यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है। मगर शिकार शेरनी ही करती है।''

अर्पणा यादव के मोथरी गांव में हुई जनसभा में अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगते ही माहौल बिगड़ गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक को दबोच लिया मगर दूसरा युवक भागने में सफल रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दिया। लेकिन तत्काल पुलिस ने आकर युवक को गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया। पुलिस गिरफ्तार युवक को लेकर शहर कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा उम्मीदवार के इशारे पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।

खजूरगांव में ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। मोथरी की घटना से आहत अर्पणा यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हांथो को मजबूत करे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया।



Next Story