राष्ट्रीय

अखिलेश के लिए वोट मांगने आईं ममता बनर्जी पर बरसीं अपर्णा यादव

अखिलेश के लिए वोट मांगने आईं ममता बनर्जी पर बरसीं अपर्णा यादव
x

कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर क्षेत्र के कई गांवों में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के अलावा जनसंपर्क किया। यहां उनके निशाने पर ममता बनर्जी रहीं, कहा कि वह तो यूपी वालों को गुंडा कहतीं थीं आखिर वह यहां क्यों आई हैं। वह भूल गई हैं कि यह भूमि वीर व बलिदानियों की है। हमें किसी बंगाली बैशाखी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां खेला न होबे बल्कि उनको ठेला होबे।

सबसे पहले वह शैलूपुर गांव पहुंची। यहां सभा में बोला कि पहली बार देखने में आ रहा कि कोई मुख्यमंत्री अपना प्रदेश छोड़कर दूसरे राज्य में गया है जहां उसकी पार्टी या विचारधारा नहीं है। ममता बनर्जी गलत शब्द का इस्तेमाल करतीं है जबकि हम सभी का आदर करते हैं और यही भाजपा की परंपरा है। पहले की सरकारों में जातिवाद हावी था लेकिन भाजपा में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। अखिलेश के चुनाव लडऩे व लालटोपी वाले बयान के सवाल को वह टाल गईं।

सपा के 300 से अधिक सीटें लेकर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जय सियाराम का नारा लगाकर भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही है। यहां के बाद वह लखनापुर गांव गईं। यहां घर घर लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी राकेश सचान को वोट देने की अपील की। यहां से निकलकर वह बिहारी गांव गईं और यहां पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा आज अपराधी खुद जेल में जाना सुरक्षित समझ रहे, भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा झारखंड आरती कुजूर, राजनारायण तिवारी व प्रमोद त्रिपाठी, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी, रेणुका सचान, प्रतिभा सचान, पारुल व राधा सविता रहीं।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story