लाइफ स्टाइल

आर्यन खान मामले में मुख्य गवाह किरण गोसावी लखनऊ में करेगा सरेंडर!

Shiv Kumar Mishra
25 Oct 2021 7:22 PM IST
आर्यन खान मामले में मुख्य गवाह किरण गोसावी लखनऊ में करेगा सरेंडर!
x

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स मामले में मुख्य गवाह किरण गोसावी जल्द ही लखनऊ में सरेंडर कर सकता है. सूत्रों के हवाले से यह बड़ी ख़बर मिली है. किरण गोसावी का नाम आर्यन खान केस में तब मीडिया की सुर्खियों में छाया था, जब उसने आर्यन के साथ अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर डाल दी थी. तब यह बात चलने लगी कि वह एनसीबी का कोई अधिकारी है. बाद में खुद एनसीबी की ओर से कहा गया कि वह एक प्राइवेट जासूस है और इस पूरे मामले के 10 गवाहों में से ही एक गवाह है.

बताया जा रहा है कि किरण गोसावी के सरेंडर के बाद इस बड़े मामले में कई परतें खुलकर सामने आएंगी. जांच को जल्द से जल्द पूरी करने के लिए एनसीबी मुंबई को उनकी हेडक्वार्टर की ओर से निर्देश थे कि कैसे भी करके किरण गोसावी को तलब किया जाए. ऐसे में एनसीबी की ओर से किरण गोसावी की तलाश पुरजोर की जा रही थी, लेकिन अचानक किरण गोसावी ने एक न्यूज चैनल पर बताया कि वह लखनऊ में है. उसने मड़ियाव थाने में सरेंडर करने की तैयारी की है.

बता दें कि किरण गोसावी पर कुछ युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लाख ठगने का भी आरोप है और इस मामले में महाराष्ट्र की केलवा पुलिस ने केस दर्ज किया है. इस केस के बाद गोसावी के खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज मामलों की संख्या चार हो गई.

Next Story