Top Stories

सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला करने वाला शाइन सिटी के मालिक आसिफ नसीम प्रयागराज में गिरफ्तार, 5 लाख का है इनामी

Shiv Kumar Mishra
1 Nov 2021 5:13 PM GMT
सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला करने वाला शाइन सिटी के मालिक आसिफ नसीम प्रयागराज में गिरफ्तार, 5 लाख का है इनामी
x

प्रयागराज: शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के दो भगोड़े मालिकों में से आसिफ़ नसीम को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में सोमवार को गिरफ्तार किया। आसिफ़ और उसके भाई राशिद नसीम दोनों पर सरकार ने 5 लाख का इनाम घोषित किया है।

शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लोगों को फ्लैट देने के नाम पर बड़ी संख्या में ठगी का शिकार बनाया। दोनो भाइयों पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 284 मामले दर्ज हैं।

यह मामला हाई कोर्ट में भी पेंडिंग है। हाइ कोर्ट के आदेश पर शासन ने मामला आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को सौंपा था।

राज्य के गृह विभाग के अनुसार दोनो भाइयों के अलावा कुल 57 लोग नामजद हैं, जिसमें से 50 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी सात अभियुक्तों में राशिद और आसिफ के अलावा आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं।

यूपी के विभिन्न जिलों में दर्ज मुकदमों की विवेचना हाई कोर्ट के आदेश पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कर रहा है।

Next Story