Top Stories

पत्नी की याद में पेट काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, युवक पर है अपनी पत्नी की हत्या का आरोप

Shiv Kumar Mishra
27 Feb 2022 3:30 AM GMT
पत्नी की याद में पेट काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, युवक पर है अपनी पत्नी की हत्या का आरोप
x

गोरखपुर : रेलवे स्टेशन ​के याता​यात तिराहे पर शनिवार को हत्या में फरार चल रहे पति ने सुसाइड का प्रयास किया। उसने पेट को ब्लेड से काट लिया जिससे उसकी आंत बाहर निकल गई थी। उस पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप है। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले गई। गंभीर हालत देखते हुए जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान फिलहाल बचा ​ली। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसके ठीक होने पर जेल भिजवाया जाएगा।

*सिद्धार्थनगर पुलिस दो महीने से कर रही थी तलाश*

कैंट पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी चिरावना निवासी सूरज (29) पुत्र परशुराम की पत्नी ने दो माह पूर्व फांसी लगा ली थी। उसका शव फंदे से लटका था। मायके वालों ने सूरज समेत ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपित सूरज फरार था। सिद्धार्थनगर पुलिस उसकी तलाश में थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था।

इस बीच शनिवार को वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन आया। बाहर निकल कर वह यातायात तिराहे पर पहुंचा। खुद का पेट ब्लेड से काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि पत्नी की मौत से वह डिप्रेशन में था। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि पत्नी की मौत के मामले में दर्ज केस में युवक आरोपी है। उसे भर्ती कराया गया है।

सत्यपाल सिंह कौशिक



Next Story