राष्ट्रीय

जानें कौन है आजाद सिंह जिन्हे अखिलेश यादव ने सपा में किया शामिल

सुजीत गुप्ता
26 Oct 2021 8:50 AM GMT
जानें कौन है आजाद सिंह जिन्हे अखिलेश यादव ने सपा में किया शामिल
x

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आगरा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद सिंह ने अपने साथियों के साथ लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

आजाद सिंह बसपा में आगरा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वह आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, बरेली और सहारनपुर के मुख्य जोन इंचार्ज भी रहे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बसपा से इस्तीफा दिया था। उनके साथ बसपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शकील कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल संयोजक अर्जुन सिंह, मंडल संयोजक वीर सिंह, पूर्व मंडल संयोजक औगड़नाथ प्रजापति, हजारी लाल, शकील ठेकेदार सहित अन्य लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।


Next Story