Top Stories

बिस्तर पर पड़ी मिली महिला की लाश, शव और दो बच्चियों को छोड़कर युवक फरार

सुजीत गुप्ता
1 April 2022 7:29 AM GMT
बिस्तर पर पड़ी मिली महिला की लाश, शव और दो बच्चियों को छोड़कर युवक फरार
x

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां बड़हलगंज में 28 वर्षीय मृत महिला का शव व दो मासूम बच्चियों को छोड़कर युवक फरार हो गया। महिला का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बड़हलगंज के चिल्लूपार की रहने वाली मीरा देवी के पति हरीराम की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी प्रीती के साथ मकान में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 दिन पहले एक युवक महिला और दो बच्चियों के संग आया और किराए का कमरा लेकर रहने लगा। उसने बताया कि मेरा नाम मनोज है और महिला उसकी पत्नी है। बताया कि महिला का नाम दुर्गा देवी पुत्री ओम प्रकाश शर्मा है और वह खोराबार के जगदीशपुर की रहने वाली है।

मकान मालकिन ने बताया कि दुर्गा की तबीयत 31 मार्च से खराब थी। जिसका इलाज बड़हलगंज के जनसेवा अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की रात बीमार दुर्गा अपने कमरे में सोई और सुबह उसकी बिस्तर पर ही मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर पड़ा था और वह चद्दर ओढ़े थी। वहीं उसके साथ पति बनकर रह रहा युवक मनोज फरार है। मनोज ठेके पर लेकर मकान बनाने का काम करता है।

मामले में इंस्पेक्टर बड़हलगंज उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Next Story