Top Stories

तरबूज़ को खाने का बेस्ट समय और बेस्ट तरीका क्या जानते हैं आप? नही तो जानने के लिए ये खबर जरुर पढ़े

सुजीत गुप्ता
21 May 2022 12:31 PM GMT
तरबूज़ को खाने का बेस्ट समय और बेस्ट तरीका क्या जानते हैं आप? नही तो जानने के लिए ये खबर जरुर पढ़े
x

गर्मी के मौसम में तरबूज शरीर को शीतलता, ताजगी और उर्जा प्रदान करता है। तरबूज में 92% पानी होता है जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है। तरबूज खाते समय लोग लाल गूदा खाते हैं और तरबूज के बीजों को अलग फेंक देते हैं। आप तरबूज के बीज के फायदों को नहीं जानते इसलिए ऐसा करते हैं। तरबूज के बीज के बहुत फायदे होते हैं। तरबूज के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

खाने में मीठा, जूसी और ठंडक देने वाला तरबूज़ पौष्टिक और कामोत्तेजक भी होता है। यह आम फल एक से अधिक कारणों से गर्मी के दिनों में आपकी डाइट का हिस्सा होना चाहिए। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है और साथ ही यह विटामिन-सी, ए, बी-6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फोलेट और कैल्शियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत है।

तरबूज़ खाने से होने वाले फायदे

- अत्यधिक प्यास को दूर करता है

- थकावट को दूर करता है

- शरीर में जलन से छुटकारा पाने में मदद करता है

- पेशाब में जलन या दर्द से आराम दिलाता है

- मूत्राशय के संक्रमण में मदद करता है

- एडिमा और सूजन से राहत दिलाता है।

तरबूज़ का सिर्फ फल ही नहीं बल्कि इसके बीज भी लाभदायक होते हैं। इसके बीज प्रकृति में शीतल, मूत्रवर्धक और पोषण से भरपूर होते हैं।

तरबूज़ खाने का बेस्ट तरीका

एक्सपर्ट्स की सलाह है ति तरबूज़ का कम मात्रा में ही करना चाहिए। इसका कभी भी ज़रूरत से ज़्यादा सेवन न करें, वरना, इससे पेट फूलने, गैस और यहां क कि पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। साथ ही इस फल को खाली खाने की सलाह दी जाती है और किसी दूसरी चीज़ जैसे खाने के साथ शामिल न करने का सुझाव दिया जाता है।

तरबूज़ खाने का सही समय क्या है?

आयुर्वेद के मुताबिक, तरबूज़ को खाने का बेस्ट समय सुबह 10 से दिन के 12 बजे के बीच का है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह समय नाश्ते और दिन के खाने के बीच में आता है। आप इसे शाम 5 बजे से पहले स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। इसे रात को या रात के खाने के साथ न खाएं। अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं या फिर पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसे न खाएं।

नोट- लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story