Top Stories

16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

सुजीत गुप्ता
11 March 2022 11:12 AM GMT
16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान
x

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 92 सीट जीत कर इतिहास रच दिया है। यह पंजाब के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले किसी दल को अकेले इतना बहुमत नहीं मिला। अब पंजाब के अध्यक्ष और पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान बुधवार 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। इससे पहले 13 मार्च को वह पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही भगवंत मान ने शुक्रवार देर शाम विधायक दल की बैठक भी बुला ली है।

भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर के गांव खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कई कैबिनेट सहयोगी मौजूद रहेंगे। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी।

Next Story