Top Stories

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री ने भारत विकास विकलांगअस्पताल का लिया जायजा

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री ने भारत विकास विकलांगअस्पताल का लिया जायजा
x

पटना। बिहार की पवित्र धरती पर पधारे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र ,राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्माजी के पटना आगमन पे दक्षिण बिहार प्रान्तके पदाधिकारियो के द्वारा पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

तदोपरांत सभी पदाधिकारी एयरपोर्ट से सीधे भारत विकास विकलांग अस्पताल पहुचे।जहाँ अस्पताल के प्रमुख ट्रस्टीगण क्रमशःश्री देशबंधु गुप्ता,पद्म श्री विमल जैन,श्री विवेक माथुर,श्री अमर कसेरा , श्री संजय ड्रोलिया साथ ही ट्रस्ट द्वारा विशेष आमंत्रित प्रो0 शिव भगवान गुप्ता, श्रीमती वीणा गुप्ता,श्रीमती रेखा कसेरा, श्री मोहन चतुर्वेदी,डॉ अशोक सिंह उपस्थित थे।

अस्पताल के भव्य सभागार में प्रथम सत्र में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रास्ट्रीय महासचिव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सचिदानंद पांडा और रास्ट्रीय सचिव (संस्कार) श्री दीपक रुइया जी को शाल, मोमेंटो, व माला पहनाकर उनका अभिनंदन हुआ। दीप प्रज्वलन ,माँ भारती ,स्वामी विवेकानद जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

क्षेत्रीय मंत्री निर्मल जैन ने सम्पूर्ण वन्देमातरम का समवेत स्वर में गायन किया। पदाधिकारियो द्वारा अस्पताल में उपचार के क्रम में दिब्यांग मरीज़ो का निरीक्षण और पूर्व से स्वस्थ हो रहे मरीज़ों का वार्ड में जाकर फल एवम अन्य खाद्य पदार्थो का वितरण किया।इस सत्र का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने अस्पताल में किए जा रहे मानवीय सेवाओं के कार्यो की भूरी-भूरी प्रसंशा की। दूसरे सत्र में भारत विकास परिषद दक्षिण बिहार प्रान्त के कार्यसंमिति के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमे प्रांतीय समस्याओं एवम देश भर में परिषद के कार्यक्रमो की सूचना का आदान प्रदान हुआ और राष्ट्रीय पदाधिकारियो के सकारात्मक सुझाव के साथ सत्र सम्पन्न हुआ।

तदोपरांत रास्ट्रीय पदाधिकारियो ने प्रमुख सदस्यों के साथ पटना स्थित हरमंदिर साहिब जाकर मत्था टेका और पुनः रात्रि में 9 बजे से होटल कुणाल में तृतीय सत्र में पटना के स्थानीय शाखाओं के पदाधिकारियो के साथ बैठक हुई जिसमें उन्होंने बिभिन्न शाखाओं कि गतिविधियो का जायजा लिया और परिषद की प्रगति के लिए आवश्यक सुझाव दिए। क्षेत्रीय मंत्री निर्मल जैन,मुंगेर ने अपने दिगम्बर जैन गुरुदेव का चित्र रास्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह संधू को सप्रेम भेंट किया। इसी सत्र में दक्षिण बिहार प्रान्त के द्वारा प्रकाशित 21वी सदी का विकलांग मुक्त बिहार बुलेटिन का विमोचन माननीय अतिथियों के द्वारा किया गया।

Next Story