राष्ट्रीय

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का चुनावी घोषणा पत्र जारी

सुजीत गुप्ता
21 Jan 2022 8:07 AM GMT
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का चुनावी घोषणा पत्र जारी
x

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। तो कुछ पार्टीयों का घोषणा पत्र भी जारी हो गया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया है कि वह गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। इससे पहले भीम आर्मी प्रमुख ने 18 जनवरी को यूपी की 33 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

इसी क्रम में आज उनकी पार्टी आजाद समाज पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य देने का वादा किया। इसके साथ ही किसानों की कर्जमाफी का भी वादा किया।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story