राष्ट्रीय

BIG BREAKING: यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, कई लोगों के मारे जाने की खबर

Shiv Kumar Mishra
26 Sep 2021 4:02 AM GMT
BIG BREAKING: यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, कई लोगों के मारे जाने की खबर
x

वाशिंगटन: अमेरिका के मोंटाना राज्य में रविवार तड़के एक एमट्रैक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कई लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।

यात्री ट्रेन सेवा प्रदाता एमट्रैक ने बताया कि एम्पायर बिल्डर ट्रेन के पांच डिब्बे शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 04:00 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे) जोपलिन शहर के पास पटरी से उतर गये। ट्रेन में करीब 147 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।


Next Story