Top Stories

BJP में बड़ा फेरबदल: बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां, वेबी रानी मौर्या की मिली बड़ी जिम्मेदारी

Shiv Kumar Mishra
21 Sept 2021 11:39 AM IST
BJP में बड़ा फेरबदल: बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां, वेबी रानी मौर्या की मिली बड़ी जिम्मेदारी
x

Bharatiya Janata Party News : भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा समय-समय पर अपने नेताओं को कोई न कोई जिम्मेदारी देती रहती है| जहां बीते सोमवार की रात को भाजपा ने बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल में सांसद दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है|

बतादें कि, सांसद दिलीप घोष अबतक पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे| जहां अब यह जिम्मेदारी सांसद डॉ. सुकांता मजूमदार को दी गई है| इधर, बात करें अगर बेबी रानी मौर्य की जो कि आगरा से आती हैं और उत्तराखंड की गर्वनर रहीं हैं| हाल ही में बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के गर्वनर पद से इस्तीफ़ा दे दिया था| जिसके बाद उनके बारे में चर्चा तेज हो गई थी कि अब वह क्या करेंगी| फिलहाल, अब भाजपा ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंप दी है|

Next Story