Top Stories

बिहार के चर्चित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, फिर..

सुजीत गुप्ता
16 May 2022 8:57 AM GMT
बिहार के चर्चित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, फिर..
x
File Photo

बिहार के किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में अवैध देह व्यापार व लड़की की खरीद फरोख्त की सूचना पर एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी की। टीम ने खगड़ा रेड लाइट एरिया से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

एसपी को खगड़ा रेड लाइट एरिया में युवती के बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसपी ने अवर निरीक्षक चितरंजन प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम अचानक रेड लाइट एरिया पहुंची। टीम के वहां पहुंचते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। टीम सीधे खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया पहुंची। इसके बाद छापेमारी शुरू की गई।

छापेमारी के बाद फिलहाल पुलिस एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

एसपी ने बताया कि अवैध देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह व अवर निरीक्षक चितरंजन प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी में तीन को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताते चलें खगड़ा रेड लाइट एरिया में कुछ माह पूर्व हुई छापेमारी के बाद से यहां गलत काम बंद हो गया था, लेकिन कुछ दिनों से फिर से देहव्यापार का धंधा फल-फूलने लगा था।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story