Top Stories

कौन हैं माणिक साहा, जो बिप्लब देब की जगह बनें है त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री

सुजीत गुप्ता
14 May 2022 1:03 PM GMT
कौन हैं माणिक साहा, जो बिप्लब देब की जगह बनें है त्रिपुरा के   नये मुख्यमंत्री
x

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षकों में से एक भूपेंद्र यादव ने साहा के नाम का एलान किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

डॉ.माणिक को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद बिप्लब देव को फिर से राज्य का भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन में अच्छी पकड़ को देखते हुए केंद्रीय आलाकमान उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दे सकता है।

कौन हैं माणिक साहा?

जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जो बिप्लब कुमार देब की जगह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में करीब एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा दिया तो भाजपा ने माणिक साहा का नाम आगे बढ़ा दिया। दरअसल, बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब हर किसी की नजरें माणिक साहा पर टिक गई हैं।

ऐसा है माणिक साहा का राजनीतिक सफर

बता दें कि माणिक साहा पेशे से दंत चिकित्सक हैं। पिछले साल वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे और त्रिपुरा से ऐसा करने वाले अकेले नेता हैं। साहा साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद 2020 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

खेलकूद से भी जुड़ा हुआ है नाता

जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले माणिक साहा त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते थे। बता दें कि माणिक साहा अब बिप्लब देब की जगह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे। अहम बात यह है कि बिप्लब देब ने त्रिपुरा में 25 साल पुराने वामपंथी शासन को सत्ता से हटाया था और 2018 में भाजपा को जीत दिलाई थी।

Ads by

Next Story