
- Home
- /
- Top Stories
- /
- भाजपा ने कैप्टन...
Top Stories
भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
अभिषेक श्रीवास्तव
17 Dec 2021 5:40 PM IST

x
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। दोनों दलों के बीच 7 राउंड की वार्ता के बाद यह फैसला हुआ है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को एक बार फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और इसमें भाजपा और लोक कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर डील पक्की हो गई। पंजाब के भाजपा प्रभारी गजेंद्र शेखावत ने इस समझौते के बारे में जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि दोनों दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर बाद में बात की जाएगी।
Next Story