Top Stories

भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बने यूपी विधानसभा के प्रोटमस्पीकर

Shiv Kumar Mishra
23 March 2022 3:19 PM IST
भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बने यूपी विधानसभा के प्रोटमस्पीकर
x

भाजपा विधायक रमापति शास्त्री उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रोटमस्पीकर बनाए गए। यह जानकारी प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने दी है। यूपी विधानसभा के लिए रमापति त्रिपाठी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

गोंडा की मनकापुर विधानसभा से रमापति शास्त्री ने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम को 42,396 हजार मतों से हराया था। रमापति शास्त्री योगी सरकार-1 में समाज कल्याण मंत्री थे। लखनऊ में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ लेंगे।

12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री होंगे शामिल

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से मंगलवार को अतिथियों को फोन कर आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू हो गया। विपक्षी दलों के नेताओं को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है। वहीं, शासन की ओर से भाजपा शासित राज्यों के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है।




Next Story