Top Stories

जब आधी रात मिर्जापुर के ओड़ी गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव तो...

सुजीत गुप्ता
3 Dec 2021 12:32 PM GMT
जब आधी रात मिर्जापुर के ओड़ी गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव तो...
x

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार की आधी रात मिर्जापुर के ओड़ी गांव पहुंचे। रात करीब 12 बजे पुलिस प्रशासन की हूटर बजाती गाड़ियां गांव के रास्ते से गुजरीं तो लोग चौंक गए। बाद में पता चला कि मां की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद स्वतंत्रदेव उनसे मिलने पहुंचे हैं। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी स्वतंत्र देव से मिलने पहुंच गए। मां का हालचाल लेने और रातभर गांव में ही रहने के बाद भाजपा अध्यक्ष सुबह होते ही मैनपुरी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने रवाना हो गए।


भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी काफी बुजुर्ग हैं। गुरुवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिवार वालों ने रामा देवी का इलाज कराने के साथ ही इसकी सूचना भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को दे दी। उस समय स्वतंत्रदेव सिंह गाजीपुर में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में थे। मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो गाजीपुर से मिर्जापुर के ओड़ी के लिए रवाना हो गए।

रात करीब 12 बजे उनकी फ्लीट गांव पहुंची। इसके बाद मां का कुशलक्षेम पूछा। अपने पैतृक घर पर ही रात गुजारने के बाद सुबह ओड़ी चट्टी पर स्थित गिरजा माता मंदिर एवं गांव मे स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन पूजन किया। इसके बाद मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।



Next Story