लाइफ स्टाइल

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र? बेटे बॉबी देओल ने दिया ये हेल्थ अपडेट

Desk Editor Special Coverage
6 Jun 2022 3:23 PM GMT
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र? बेटे बॉबी देओल ने दिया ये हेल्थ अपडेट
x
अपने जमाने के सुपर स्टार अभिनेता धर्मेंद्र को आज एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराने की खबर आई। पता चला कि अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक चिंता में पढ़ गए हैं।

अपने जमाने के सुपर स्टार अभिनेता धर्मेंद्र को आज एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराने की खबर आई। पता चला कि अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक चिंता में पढ़ गए हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता की स्थिति काफी गंभीर है। हालांकि इन खबरों के बीच धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल का बयान सामने आया है। बॉबी ने प्रशंसकों को पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी है।

बॉबी देओल ने दिया अपडेट

अभिनेता ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया है कि उनके पिता घर पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता पूरी तरह ठीक हैं। उनकी तबीयत में काफी सुधार है। इसके लिए मैं उनके सभी प्रशंसकों काे बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं। आपका प्यार और स्नेह ऐसे ही बना रहे।"

बता दें कि मई की शुरुआत में, धर्मेंद्र को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता ने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से खुलासा किया था कि पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा था, "दोस्तों, चीजों को जबरदस्ती मत करो … अपनी सीमाएं जानें, मैंने यह किया और अपना सबक सीखा।"

86 साल की उम्र में भी एक्टिव धर्मेंद्र

86 साल के उम्र में भी धर्मेंद्र ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहने की कोशिश करते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं। उनके पोस्ट फैंस के बीच वायरल होते हैं। वे अपने फार्म हाउस में ज्यादातर वक्त गुजारते हैं। फार्म हाउस में खेती करते उनके अनगिनत वीडियोज फैंस के बीच छाए रहते हैं। धर्मेंद्र के ये वीडियो फैंस को फार्मिंग के लिए इंस्पायर करते हैं।

फिल्मों में भी धर्मेंद्र काम कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। ये करण जौहर के बैनर की फिल्म है। इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों संग 'अपने 2' में नजर आएंगे।

बॉलीवुड के 'हीमैन' हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के मोस्ट वर्सेटाइल, टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने अपने 5 दशक के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र पद्म भूषण से सम्मानित हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी, जो कि 1960 में रिलीज हुई थी।

उनकी सुपरहिट फिल्मों में शोले, अनुपमा, फूल और पत्थर, गुलामी, चुपके चुपरे, धर्मवीर, बंदिनी, गुड्डी जैसी अनकों मूवीज शामिल हैं। धर्मेंद्र की उनकी पत्नी हेमा मालिनी संग ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट रही। रियल और रील लाइफ, दोनों में ही ये जोड़ी हिट है। हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दूसरी शादी है।

Desk Editor Special Coverage

Desk Editor Special Coverage

    Next Story