Top Stories

लेडीज टॉयलेट के अंदर लड़का-लड़की कर रहे थे रोमांस, महिला सिपाही ने टोका तो फिर...?

सुजीत गुप्ता
24 Feb 2022 12:17 PM GMT
लेडीज टॉयलेट के अंदर लड़का-लड़की कर रहे थे रोमांस, महिला सिपाही ने टोका तो फिर...?
x

इश्क में डूबे प्रेमियों को इसका भी होश नहीं रहता है। वो क्या कर रहे और कहा पर है ऐसे में उनको कोई टोक दे तो उनका गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला नोएडा से देखने को मिला है। यहां महिला शौचालय में युवती और युवक एक-दूसरे के इश्क में डूबे थे। इसकी जानकारी तब हुई जब महिला सिपाही शौचालय के लिए गई।

महिला सिपाही को शौचालय में किसी के होने की आहट हुई तो उसने बाहर आने के लिए कहा। दरवाजा खुला तो अंदर दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों महिला सिपाही पर रौब झाड़ने लगे। इस पर महिला सिपाही ने थाना पुलिस को सूचना दी और मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-62 गोल चकर के पास नोएडा प्राधिकरण का महिला शौचालय है। शौचालय के अंदर कंपनी में काम करने वाला मैनेजर और युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसी दौरान एक महिला सिपाही शौचालय में गई तो उसने उन्हें देख लिया। फिर दोनों को बाहर आने के लिए कहा। इस पर दोनों ने महिला सिपाही से बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद महिला सिपाही ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। यहां पर भी दोनों ने हंगामा कर दिया। उनका दावा था कि वह उनकी निजी जिंदगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। वह सेक्टर-6 स्थित कंपनी में मैनेजर है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story