
- Home
- /
- Top Stories
- /
- गर्लफ्रेंड के लिए...
गर्लफ्रेंड के लिए निकलवा दी अपनी किडनी, लेकिन लड़की ने दूसरे से शादी कर ली

New Delhi, Jan 19: लव रिलेशनशिप में लोग अपने पार्अनर के लिए क्या कुछ नहीं करते । लेकिन जब उसके बदले उन्हें धोखा मिलता है तो वो बस हक्के बक्के रह जाते हैं, उनका दिल टूट जाता है । मैक्सिको से हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को बचाने के लिए अपनी खुद की किडनी निकलवा दी । लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ऐसी निकली कि वो उसे छोडकर किसी और के साथ चली गई । शख्स ने सारा सच सोशल मीडिया पर बताया है ।
मैक्सिको की है घटना
मीडिया में आई ये घटना मैक्सिको की है । द सन की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, खुद के साथ हुई इस घटना के बारे में शख्स ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर बताया है। इस शख्स का नाम उजिएल मार्टिनेज है और वह एक टीचर है । उसने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की मां की हालत काफी गंभीर थी और उसे तत्काल किडनी की जरूरत थी क्योंकि उसकी किडनी खराब हो चुकी थी।
गर्लफ्रेंड की मां को दी किडनी
शख्स ने फैसला किया कि वह अपनी किडनी, गर्लफ्रेंड की मां को दे देगा । उसने डॉक्टरों की टीम से भी संपर्क किया और अपनी एक किडनी निकलवा दी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी गर्लफ्रेंड की मां का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया और उसकी मां ठीक हो गई। लेकिन शख्स को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी इस नेकी के बदले उसे क्या सजा मिलने वाली है ।
गर्लफ्रेंड छोडकर चली गई
शख्स ने बताया कि गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया । इसका कारण था कि वह किसी और से प्यार करने लगी थी। उसने शादी भी रचा ली। इस शख्स ने वीडियो जारी कर अपना दुखड़ा बताया है । हालांकि लोग उसे ढांढस बंधा रहे हैं, कह रहे हैं कि वह बहुत महान दिल का आदमी है, उसे छोड़कर वह लड़की खुश नहीं रहेगी।




