Top Stories

शादी के मंडप से दुल्हन के गहने चोरी, जानकारी हुई तो उड़ गए होश, फिर...

सुजीत गुप्ता
27 Jan 2022 1:02 PM GMT
शादी के मंडप से दुल्हन के गहने चोरी, जानकारी हुई तो उड़ गए होश, फिर...
x

गोरखपुर। शादियों का सीजन का शुरू होते ही चोरी की वारदातें शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार की रात यहां शादी के दौरान दुल्हन के गहने चोरी हो गए। परिवार वालों के मुताबिक चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 10 लाख थी। बारात जौनपुर से यहां खोराबार इलाके के सहारा स्टेट्स में आई थी।

गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची खोराबार पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मैरिज हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है। इस दौरान एक संदिग्ध महिला गहने ले जाते देखी भी गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है।

गगहा के रियाव गांव निवासी गुड्डू शाही व उनके भाई धीरेंद्र कुमार शाही खोराबार के सिकटौर में मकान बनवा कर रहते है। धीरेंद्र बैंगकॉक में रहकर कमाते है। धीरेंद्र की बेटी की बुधवार रात शादी थी। शादी के लिए सहारा स्टेट का मैरिज हाउस बुक था। पूरा परिवार मैरिज हाउस में था। जौनपुर से बारात भी आ गई थी। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन फोटो खिंचवा रहे थे।

इस दौरान मैरिज हाउस के कमरे में रखा दुल्हन का डाल वाला गहना चोरी हो गया। इसकी जानकारी होते ही लड़की के परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच के बाद किसी तरह शादी सम्पन्न हुई। गुड्डू शाही ने बताया कि गहनों की कीमत करीब 10 लाख थी। गुरुवार सुबह धीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी में दुल्हन के गहने चोरी हुए है। जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Tagsshadi
सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story