Top Stories

चिनाब नदी के किनारे गहरी खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

सुजीत गुप्ता
28 Oct 2021 5:52 AM GMT
चिनाब नदी के किनारे गहरी खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत
x

जम्मू और कश्मीर के डोडा में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर सुई ग्वारी में गुरुवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक घायल होने की आशंका है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने सुई ग्वारी में अपना नियंत्रण खो दिया और मिनी बस चिनाब नदी के किनारे एक गहरी खाई में गिर गई। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो वाहन में यात्रा कर रहे आठ यात्रियों के मारे जाने और दस से बारह लोगों के घायल होने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को बचाने का कार्य जारी है।



Next Story