Top Stories

आज शाम तक मौसम दे सकता है दस्तक,जाने मौसम विभाग ने क्या कहा..

आज शाम तक मौसम दे सकता है दस्तक,जाने मौसम विभाग ने क्या कहा..
x
दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में भीषड़ गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है.लोग उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए बदलते मौसम का इन्तजार कर रहे है.ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने और बादलों के छाए रहने की संभावना है।जिससे लोगों को थोड़ी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है.

आपको बता दे कि दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यह लगातार दूसरा दिन है जब अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

वही अगस्त के महीने में ऐसे बहुत कम ही मौके आते हैं जब अधिकतम तापमान इस स्तर पर बना रहता हो। लंबे समय से बारिश नहीं होने के चलते दिल्ली के लोगों लगातार ही असामान्य गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, मौसम विभाग को उम्मीद है कि गुरुवार की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हवा की दिशा में बदलाव होगा और राजस्थान की ओर से आने वाली सूखी और गर्म हवाओं की बजाय नमी भरी पूर्वी हवाएं चलना शुरू होंगी। शाम के समय बादल छाने, कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश और गरज चमक की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। जबकि, शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दिन हल्की से मध्यम स्तर तक की बरसात होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।







Next Story