Top Stories

CDS बिपिन रावत का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, इन रास्तों से संभलकर निकलें, मिल सकता है जाम

सुजीत गुप्ता
10 Dec 2021 4:59 AM GMT
CDS बिपिन रावत का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, इन रास्तों से संभलकर निकलें, मिल सकता है जाम
x

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का आज दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पूर्व पत्नी मधुलिका के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके घर कामराज मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। जहां लोग उन्हें अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर दिल्ली कैंट बरार स्क्वायर में ले जाया जाएगा।

अंतिम दर्शन के चलते सुबह कुमारसामी कामराज मार्ग पर लोगों की बड़ी संख्या आवाजाही रहेगी। जिसके चलते सुनहरी बाग रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग व आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक धीमी गति में चलने के आसार हैं। इसके अलावा दोपहर बाद दिल्ली कैंट में अंतिम संस्कार के चलते कुशक रोड, तीन मूर्ति मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मुद्रिका मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग आदि दिल्ली कैंट जाने वाले व उसके आसपास मार्गें पर वाहनों का दबाव रहेगा।

Next Story