Top Stories

अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

सुजीत गुप्ता
5 Oct 2021 12:19 PM GMT
अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण
x
अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण, सभी प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

कुमार कृष्णन

पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अतिवृष्टि से प्रभावित वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज तथा सारण जिले का हवाई सर्वेक्षण किया।

पटना लौटने के बाद उन्होंने कहा की नवादा और नालंदा में जाकर स्थिति देख चुके हैं। इसके बाद आज कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किये हैं।आज ही इस मामले को लेकर मीटिंग करनेवाले हैं।उन्होंने कहा की इसके पहले पूरा आकलन कर लिया गया था। लोग फसल लगा नहीं सके थे। कितने लोगों का फसल बर्बाद हो गया।अक्टूबर के पहले तक बारिश नहीं होती थी। लेकिन इस साल हो रही है।कई जगहों पर फसल बर्बाद हुआ है. लेकिन फिर वर्षापात हो गयी।इससे होनेवाले नुकसान का आकलन का निर्देश दे दिया है।सभी प्रभावित लोगों को राहत और सहायता दी जाएगी।

वहीँ मुख्यमंत्री ने बिहार में होनेवाले उपचुनाव पर कहा कि एनडीए दोनों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जनता का फैसला करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग एकजुट है। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों का अपना अपना सोचने का तरीका है कौन क्या बोलता है इससे कोई मतलब नहीं है।

Next Story