Top Stories

मुख्यमंत्री ने मुंगेर के महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए कई निर्देश

सुजीत गुप्ता
9 Dec 2021 12:24 PM GMT
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए कई निर्देश
x

कुमार कृष्णन

मुंगेर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड के कटियारी पंचायत के झरना गांव के समीप महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौराम मुख्यमंत्री ने जल संसाधन सचिव को निर्देश दिया कि महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना डैमेज पीलर, प्रोटेक्शन वाल, बोल्डर पीचिंग, वेलहरना महाने लिंक कैनाल के सुपर पैसैज सहित अन्य चीजों को दुरूस्त कराएं।उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त डिस्टिलेशन का कार्य भी कराएं।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर सिंचाई कार्य के बारें में जानकारी ली उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हम आपकी समस्या जानने आए हैं और आपकी सिंचाई एवं अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर धन्यबाद दिया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कमांड एरिया से आनेवाले पानी का मायनर डिस्ट्रीब्युटरी कार्य कराएं ताकि ग्रामीणों को सिंचाई कार्य कराएं।जल वितरण की ऐसी व्यवस्था बनाएं कि अधिक से अधिक किसानों को इससे फायदा हो और समी को सिंचाई में सहूलियत हो। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना का जल्द पुर्नस्थापन कार्य कराएं।योजना चालू होने के बाद संग्रामपुर प्रखंड के अलावा टेटिया बंबर प्रखंड के दर्जनों गांवों के खेतों तक स‍िंचाई के लिए पानी पहुंचेगा।

किसानों को खरीफ फसल पर ही निर्भर रहना पडता है। महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना के शुरू हो जाने से किसान अपनी खेतों में रबी फसल की भी खेती कर सकेंगे। क्षेत्र में हरियाली के साथ खुशहाली भी देखेंगे। महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना संग्रामपुर प्रखंड के बिरजपुर, पतघाघर,खपडा व टेटिया बंबर प्रखंड के नोनाजी. केशौली, भूना मंजूरा, देवघरा दर्जनों गांवों के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।को देखेंगे। महाने बीयर केनाल का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। किसानों की स‍िंचाई सुविधा सुलभ हो गई थी।

निरीक्षण के दौरान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन विभाग सचिव संजीव हंस, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,मुंगेर प्रक्षेत्र के आरक्षी उप महानिरीक्षक पंकज सिन्हा,पु

Next Story