Top Stories

मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाले पर शुरू किए विकास कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाले पर शुरू किए विकास कार्य का किया निरीक्षण
x

पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना की सड़कों पर निकले। उन्होंने अदालतगंज तालाब के निरीक्षण से पहले वीरचंद पटेल पथ का निरीक्षण किया। साथ ही मंदिरी नाले पर शुरू किए गए विकास कार्य के संबंध में स्थलीय निरीक्षण एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के स्थल निरीक्षण की सूचना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री होटल पाटलिपुत्र अशोक का के बगल के रास्ते होते हुए मजार के पास से नेहरू पथ होते हुए मंदिरी नाले के क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री के मंदिरी क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह दिखा और कई लोगो ने नारा लगाकर मंत्री क्षेत्र में शुरू किए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन ,गोलघर गोलंबर,अदालतगंज ,निर्माणाधीन एमएमलए प्लैट्स समेत कई अन्य इलाकों का भी भ्रमण किया।कई जगह पर मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी से ही स्पॉट का निरीक्षण कर चलते रहे।

मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाले पर शुरू किए गए विकास कार्य का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने मंदिरी के ड्रेनेज पंपिंग प्लांट का निरीक्षण कर मंदिरी नाले पर होने वाले सड़क निर्माण के कार्य के बारे में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर से विस्तृत जानकारी ली और मंदिरी नाले पर होने वाले सड़क निर्माण कार्य के संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कई अन्य स्पॉट का भी निरीक्षण किया।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत मंदिरी नाला के विकास कार्य योजना का शिलान्यास किया था।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी में शहर का गंदा पानी न जाए इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें मंत्री नाले के पानी को ट्रीटेड कर पाइप के माध्यम से शहर के बाहर सिंचाई कार्य के लिए उपयोग में लाया जाए। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग जल संसाधन विभाग के साथ इस पर तेजी से काम शुरू करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री नाले पर बनने वाले सड़क को अशोक राजपथ के ऊपर से एलिवेटेड कर जेपी गंगा पथ गंगा पथ से जुड़ने से कई रूटों के लिए आवागमन और और शुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिरी नाले पर बनने वाली सड़कों से लोगों के आवागमन में काफी सहूलियत होगी और इस इलाके का और विकास होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरी नाले के ऊपर जो सड़क का निर्माण कराया जाएगा, वहां पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस सड़क के बन जाने से बुद्धमार्ग से जेपी सेतु जाना आसान हो जायेगा और पटना को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण करने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी थी। मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण करायी जा रही है। उसका जो नक्शा है, वह भी वहां पर रखा गया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया। मंदिरी नाले पर डबल लेन सड़क निर्माण, आईटी गोलंबर से काली मंदिर तक निर्माण होना है। इस अबसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश परासर, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story