राष्ट्रीय

Mausam ki Jankari : राजधानी दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Special Coverage Desk Editor
27 May 2022 6:24 AM GMT
Mausam ki Jankari : राजधानी दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
x
Mausam ki Jankari : देश में मानसून आ चुका है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पिछले सोमवार को आई आंधी और बारिश से मौसम का मिजाज नरम बना हुआ है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Mausam ki Jankari : देश में मानसून आ चुका है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पिछले सोमवार को आई आंधी और बारिश से मौसम का मिजाज नरम बना हुआ है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने शुक्रवार को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

राजधानी में अगले पूरे सप्ताह बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बारिश की संभावना नहीं जताई है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान (maximum temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

वहीं एक जून से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। जिससे 2 जून को अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी और पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की लखनऊ में बारिश की संभावना जताई गई है। अगर तापमान की बात करें तो आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

IMD के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, इस दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। अगले 4 दिनों तक बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल के कई इलाकों में कुछ दिनों तक भारी बारिश होगी।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story