Top Stories

CM गहलोत ने बोला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह पर हमला, कहा-मैं दखलअंदाजी करता तो गिरफ्तार हो जाते

CM Gehlot attack on Gajendra Singh Shekhawat had interfered, he would have been arrested
x

अशोक गहलोत और गजेन्द्र सिंह शेखावत। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले में आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर..

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तीखे हमले बोला हैं। सीएम गहलोत ने साफ साफ कहा कि एसओजी की जांच रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले में आरोपी हैं। इसीलिए वे बार बार उनका नाम ले रहे हैं। गहलोत ने कहा कि इस मामले में एसओजी पहले ही जांच कर चुकी है और रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह आरोपी पाए गए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर वे खुद को आरोपी नहीं मान रहे हैं तो फिर हाईकोर्ट से जमानत क्यों करवाई। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले में आरोप है।

सीएम बोले मैं दखलअंदाजी करता तो गिरफ्तार हो जाते गजेंद्र सिंह

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि एसओजी ने अपने स्तर पर मामले की पूरी जांच कर ली है और गजेंद्र सिंह को आरोपी पाया है। अब गिरफ्तार करने का काम एसओजी का है। गहलोत ने कहा कि वे एसओजी के काम में दखलअंदाजी नहीं करते। अगर दखलअंदाजी करते तो अब तक गजेंद्र सिंह शेखावत गिरफ्तार हो जाते।

16 सितंबर को मानहानि केस में होगी पेशी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करा रखा है। सीएम अशोक गहलोत पर आरोप है उन्होंने सार्वजनिक रूप से गजेंद्र सिंह के माता-पिता और पत्नी को आरोपी बताकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। इस मामले में पिछले दिनों 7 अगस्त को सीएम गहलोत वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। इस मामले की अगली सुनवाई अब 16 सितंबर को होगी।

Also Read: यूपी में नहीं हो रही बारिश, गर्मी से परेशान लोग, आज इन जिलों में बारिश के आसार

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story