Top Stories

सीएम योगी का एक्शन: जौनपुर के दो डॉक्टरों को किया सस्पेंड

सुजीत गुप्ता
29 April 2022 1:29 PM GMT
सीएम योगी का एक्शन: जौनपुर के दो डॉक्टरों को किया सस्पेंड
x

यूपी के जौनपुर स्थित शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों को गुरुवार रात निलंबित कर दिया गया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है। शुक्रवार सुबह यह जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में खलबली मच गई। जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा एके शर्मा ने शनिवार को बताया कि अस्पताल के दो चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह व डा सतेंद्र कौशल बिना किसी सूचना के लगभग डेढ़ साल से ड्यूटी पर नही आ रहे हैं।

उन्होंने बताया, मैंने दोनों डॉक्टरों को कई बार पत्र लिखा गया था, इसके बाद भी ये ड्यूटी पर नहीं आए। इसे विभागीय काम में लापरवाही मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों डॉक्टर को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर अमल करते हुए निलंबन कार्रवाई शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि गत बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अलंकृता सिंह को भी लंबे समय से बिना पूर्व सूचना के विदेश जाने और ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के आरोप में योगी सरकार ने निलंबित कर दिया था।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story