राष्ट्रीय

मुलायम के रिश्तेदार के लिए सीएम योगी ने मांगे वोट, आखिर ऐसा क्या हो गया ?

सुजीत गुप्ता
15 Feb 2022 2:00 PM GMT
मुलायम के रिश्तेदार के लिए सीएम योगी ने मांगे वोट, आखिर ऐसा क्या हो गया ?
x

फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। आज मंदिर बन रहा है। मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद से द्वापर युग की पहचान को फिर जीवंत करेंगे। इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैफई खानदान कभी नहीं चाहेगा कि कोई दूसरा यादव खड़ा हो। जो व्यक्ति 12 बजे सो कर उठता हो। वह अपने पराये का ध्यान नहीं रखता है। वह हरिओम यादव जैसे जनाधार वाले नेता को क्या सम्मान देगा

उन्होंने कहा कि दो चरण का चुनाव हो चुका है। प्रदेश में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा दोबारा सरकार बना रही है। सिरसागंज के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने कहा फिरोजाबाद की पांच सीटों के साथ करहल और मैनपुरी में भी जीतेंगे चुनाव। भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल को शकुनी बताया। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बाप बेटे को भगाने का मन बना चुकी है।

सिरसागंज के बाद मुख्यमंत्री योगी ने टूंडला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने मैं अभी सिरसागंज से आ रहा हूं। वहां हरिओम यादव कह रहे थे कि सैफई खानदान किसी को आगे बढ़ने नहीं देगा। इसलिए मैं उससे अलग हो गया है। नौकरी में डकैती डालते थे। नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़े थे। नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करते थे। आज जब भर्ती निकलती तो फिरोजाबाद और टूंडला का नौजवान भी भाग लेकर स्थान प्राप्त करता है।

बतादें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लगने के बाद समाजवादी पार्टी में फिरोजाबाद जिले के कद्दावर नेता हरिओम यादव बीजेपी में शामिल हो गए। हरिओम यादव ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भाजापा की सदस्यता ली। हरिओम का सबसे ज्यादा प्रभाव फिरोजाबाद में है। उसके अलावा सैफई और इटावा के कुछ इलाकों में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

मुलायम के बेहद करीबी

फिरोजाबाद जिले में समाजवादी पार्टी का परचम लहरा ने में हरीओम यादव की अपनी एक विशेष भूमिका रही है। हरिओम यादव को सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता था। वह वर्तमान में सिरसागंज के विधायक हैं। उसका एक कारण यह भी है कि वह मुलायम सिंह यादव परिवार के समधी भी हैं।

इस तरह से हरिओम और मुलायम बने समधी

मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव थे। रतन सिंह के बेटे रणवीर सिंह यादव की शादी हरिओम यादव के भाई राम प्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव के साथ हुआ है। मतलब हरिओम यादव मृदुला के चाचा हैं। मृदुला सैफई की ब्लॉक प्रमुख और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की मां हैं।

शिवपाल के खेमे में चले गए थे हरिओम

हरिओम यादव ने हमेशा पूरे दमखम से पार्टी का साथ दिया एक बार शिकोहाबाद से और दो बार सिरसागंज विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए कुछ समय से समाजवादी पार्टी के महामंत्री प्रफेसर राम गोपाल यादव से उनके नक्षत्र नहीं मिल रहे थे जिसकी वजह से वह शिवपाल यादव के करीबी माने जा रहे थे। परिवार में मतभेद के बाद हरिओम यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे। इसलिए राम गोपाल यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सपा के टिकट पर दो बार विधायक बने हरिओम

2012 में अस्तित्व में आई सिरसागंज विधानसभा सीट से लगातार दो बार सपा से हरिओम यादव विधायक चुने गए। 2012 के चुनाव में हरिओम यादव ने बसपा प्रत्याशी अतुल प्रताप सिंह को चालीस हजार वोट से शिकस्त दी थी। हरिओम यादव को 85517 जबकि अतुल को 45502 वोट मिले थे। वर्ष 2017 के चुनाव में हरिओम यादव ने मोदी लहर में भी सिरसागंज सीट पर जीत का परचम लहराया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को दस हजार मतों के अंतर से हराया था। इस बार गुरु और शिष्य की लड़ाई में ऊंट किस करवट बैठेगा यह दस मार्च के बाद पता चलेगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story