राष्ट्रीय

गोरखपुर के इन पांच मोहल्लों में सीएम योगी को मिले सबसे कम वोट

सुजीत गुप्ता
14 March 2022 6:43 AM GMT
गोरखपुर के इन पांच मोहल्लों में सीएम योगी को मिले सबसे कम वोट
x

यूपी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे और उनके काम को आगे रखकर चुनाव मैदान में उतरी और अब प्रचंड जीत के बाद जल्द ही एक बार फिर उनकी ताजपोशी होगी.

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यंत्री होंगे, जो अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करके लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री होंगे. उत्तर प्रदेश में ऐसा रिकॉर्ड अभी तक किसी और के नाम नहीं है. एक कार्यकाल के बाद लगातार मुख्यमंत्री बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और बढ़ गई है.

बतादें कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़े थे और लगभग एक लाख वोटो से जीत दर्ज किये है, लेकिन गोरखपुर के चक्सा हुसैन में शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत कम मत मिले हैं। जबकि, दाउदपुर में सबसे ज्यादा मत मिले हैं। यह तथ्य भाजपा महानगर इकाई की समीक्षा में सामने आए हैं। बूथवार आंकड़े भी जारी किए गए हैं।

भाजपा की महानगर इकाई ने शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की बूथवार समीक्षा की है। इसके तहत पांच सबसे कम और पांच सबसे ज्यादा प्राप्त मतों वाले बूथ अलग किए गए। भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ को जिन बूथों पर सबसे कम मत मिले हैं, उनमें से ज्यादातर चक्सा हुसैन से संबंधित हैं। सबसे ज्यादा मत दाउदपुर के बूथ संख्या 349 पर मिले हैं।

इन बूथों पर मिले सबसे कम मत

बूथ संख्या 267 जनप्रिय विहार द्वितीय में नौ मत ही मिले हैं। इस बूथ पर 1016 मतदाता थे, लेकिन 456 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल पड़े वोट के सापेक्ष 1.97 फीसदी ही मत मिले हैं।

बूथ संख्या 217 चक्सा हुसैन प्रथम में 15 मत मिले हैं। बूथ पर 1166 मतदाता थे। इनमें से 588 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल मतदान का 2.55 फीसदी मत ही मिला है।

बूथ संख्या 264 जनप्रिय विहार द्वितीय में 18 मत मिल पाए। इस बूथ पर 998 मतदाता थे, लेकिन 573 ने मतदान किया था। कुल मतदान का 3.14 फीसदी मत ही मिले हैं।

बूथ संख्या 218 चक्सा हुसैन प्रथम में 25 मत मिले हैं। बूथ पर 1144 मतदाता थे। इनमें से 564 ने मतदान किया था, फिर भी कुल मतदान का 4.43 फीसदी मत मिल सका।

बूथ संख्या 219 चक्सा हुसैन प्रथम में 30 मत मिला है। इस बूथ पर 1127 मतदाता थे। 610 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन कुल मतदान का 4.92 फीसदी मत प्राप्त हो सका।

Next Story