Begin typing your search...

Weather News: राजधानी दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड, जानिए कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम

देश भर के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, अब धीरे-धीरे राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है, साथ ही यूपी में भी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

Cold is going to increase in the capital Delhi, know the weather condition of UP Bihar
X

मौसम का हाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Weather News: देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में भी ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं कई स्थानों पर ठंड व सर्दी पूरे दिन महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दिन और रात के समय ठंड को एहसास अब होने लगा है, हालांकि दोपहर में धूप के चलते ज्यादा ठंड अभी नहीं पड़ रही है। हालांकि बीते कुछ दिनों में तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली के तापमान में अगले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यूपी में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दिन के समय राज्य में धूप निकल रहा है। हाल ही में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में फिर से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। ऐसे में राज्य में ठंड और बढ़ जाएगी। यूपी मौसम विभाग के अनुसार मौसम में यह गिरावट आगामी 2-3 दिनों में देखने को मिल सकती है। तापमान में यह गिरावट एक से दो दिन ही होगी। 18 नवंबर को मेरठ जिले में सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के मौसम का हाल

बिहार के मौसम की मानें तो यहां कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सुबह के समय राज्य में ठंडी हवाएं चलने लगी है। वहीं राज्य के कई जिलों में कोहरा भी दिखने लगा है। इस कारण दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया है। बिहार में रात के दौरान और सुबह के दौरान ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि राज्य में 20 नवंबर तक कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई जा रही है। बीते 24 घंटे की बात करें तो सीतमढ़ी जिले में तापमान सबसे गर्म रहा। यहां पूपरी में तापमान सबसे अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है। वहीं 29 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में आज मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Alos Read: यूपी के बिजली कर्मचारियों और पेंशनरों का बढ़ गया डीए, 4 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी

उद् भव त्रिपाठी

About author
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।
    Next Story