
- Home
- /
- Top Stories
- /
- दिल्ली में फिर बढ़ेगी...
दिल्ली में फिर बढ़ेगी ठंड, बारिश होने के फिर से मिले संकेत

प्रतीकात्मक फोटो
दिल्ली :14फरवरी को अन्य दिनों की अपेक्षा वातावरण में नमी अधिक एवं तापमान कम रहेगा !बादलों की उपस्थिति अधिक रहेगी | पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी की संभावना है |यह वर्षा कृषि कार्यों के लिए हितकर न रहेगी | आलू टमाटर सरसों चना मसूर जैसी फसलों में इस वर्षा से नुक्सान होगा | कहीं कहीं ओले गिरने से अधिक नुक्सान हो सकता है | धूप के दर्शन कहीं कहीं ही अल्पमात्रा में हो सकेंगे |
15 फरवरी को वायुप्रदूषण मुक्त आकाश होगा | पहाड़ों पर हो रही अधिक बर्फबारी के कारण हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से हवाओं में नमी की मात्रा अधिक बढ़ेगी |अधिकाँश देशों प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति दिखाई पड़ेगी |जिससे कुछ क्षेत्रों में अधिक वर्षा हो सकती है |कहीं कहीं बाढ़ जैसी घटनाओं की संभावना बनते दिखाई पड़े तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए |
एक बार और लोगों को खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह 19 फरवरी को बर्फीली हवा चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना भी जताई है। हालांकि उससे पहले यानी 18 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और सुबह-शाम को ठंड रहेगी। धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से थोड़ा राहत जरूर मिलेगी
दरअसल, 14 से 18 फरवरी तक धूप निकलेगी दिनभर मौसम साफ रहेगा, जिससे दिन में तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि 19 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं और आसमान में घटा छायी रहेगी।
वहीं, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में निचले स्तर पर रह सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 191 दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 184 था। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 194, गाजियाबाद का 178, ग्रेटर नोएडा का 142, गुरुग्राम का 166 व नोएडा का एयर इंडेक्स 153 दर्ज किया गया।
About DelhiDesk




