
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फिल्म 'द कश्मीर...
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रमोशन को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने किया मना

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है. फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है, लेकिन आज सोशल मीडिया पर इस फिल्म के कारण कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, कपिल शर्मा ने इस फिल्म के प्रमोशन से मना कर दिया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कपिल को ट्रोल किया जा रहा है, जिसे लेकर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट कर नाराजगी भी जाहिर की है.
विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं यह फैसला नहीं कर सकता कि कपिल शर्मा के शो पर किसी इनवाइट किया जाना चाहिए, यह उनके और उनके प्रोड्यूसर की इच्छा है कि वे किन्हें बुलाना चाहते हैं, जहां तक बॉलीवुड की बात है, मैं यही कहूंगा जो एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था।
वो राजा हैं हम रंक' !!
फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक मुख्य कलाकार हैं।
रिपोर्टर : सत्यपाल सिंह कौशिक (Special Coverage News)




