Top Stories

यूपी में कांग्रेस का 40 फीसद आरक्षण और गोरखपुर में जश्न, केवल छह महिलाएं पहुंचीं

Shiv Kumar Mishra
22 Oct 2021 9:56 AM GMT
यूपी में कांग्रेस का 40 फीसद आरक्षण और गोरखपुर में जश्न, केवल छह महिलाएं पहुंचीं
x

N K Singh

विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर आरक्षण मिलने की घोषणा के बाद कांग्रेसी बुधवार को चेतना तिराहा पर जश्न मनाने पहुंचे तो सिर्फ छह महिलाएं ही थीं। इनमें एक जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और वृद्ध कांग्रेसी सरवरी बेगम थीं। आलम यह है कि वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में सिर्फ पांच महिलाएं ही हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारने की घोषणा की थी। कांग्रेसियों को हाइकमान की तरफ से निर्देश मिला कि प्रियंका वाड्रा की घोषणा को लेकर कांग्रेसी हर जिले में जश्न मनाएं। इसके बाद कांग्रेसी चेतना तिराहा पहुंचे।

गोरखपुर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कहा, महिलाएं कांग्रेस से तेजी से जुड़ रही हैं.

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि दूसरी पार्टियों से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस में हैं। महिलाएं तेजी से कांग्रेस से जुड़ रही हैं। हर ब्लाक में एक महिला पदाधिकारी को भी रखा गया है।

महिलाओं की सच्ची हितैषी है कांग्रेस

चेतना तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सच्ची हितैषी है। महिलाओं को मुख्य धारा में ले आने के लिए लगातार कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, स्नेहलता गौतम, सोनिया शुक्ला, प्रेमलता चतुर्वेदी, मोनिका पांडेय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, रोहन पांडेय, अनिल सोनकर, तौकीर आलम, प्रवीण पासवान, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी ने बुधवार को चारु चंद्रपुरी स्थित कार्यालय में बैठक कर प्रियंका वाड्रा की घोषणा पर खुशी जताई। कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा महिलाओं और बेटियों में जोश का संचार करेगा।

Next Story