Top Stories

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बयान, अजय राय बोले- 2024 का साल कांग्रेस का है

Congress leader said that 2024 is the year of Congress
x

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। पढ़िए पूरी खबर..

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। इसी बीच यूपी कांग्रेस ने नया दांव चलते हुए काशी के अजय राय को अपना अध्यक्ष चुनी है। चुनावी हलचल के बीच यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य में पार्टी के पास हर लोकसभा सीट पर दो से तीन उम्मीदवार हैं। एक मीडिया एजेंसी को साक्षात्कार देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वह इसी को चुनावी नतीजों में तब्दील करेंगें।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष से जब यह सवाल पूंछा गया कि क्या यूपी में कांग्रेस के पास हर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार ही नहीं है, इसलिए गठबंधन पर निर्भर है। तो इस सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई तय है। कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका निभाने को तैयार हैं तो विपक्षी गठबंधन के क्षेत्रीय पार्टियों को भी छोटे भाई की भूमिका में रहना चाहिए। उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

काशी की जनता प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में चाहती हैं

अजय राय ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी के काम में व्यस्त हैं, इसलिए इस बीच उनका यूपी में आना कम हुआ है। हालांकि प्रियंका गांधी कांग्रेस की सभी गतिविधियों की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता की मांग है कि राहुल गांधी जी वहां से चुनाव लड़े, इस तरह काशी की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता की भी मांग की है कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े। कांग्रेस नेता के 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कुछ दिनों पहले रॉबर्ट वाड्रा ने भी खुले तौर पर अपनी पत्नी के चुनाव लड़ने पर कहा था कि उन्हे संसद में होना चाहिए।

2024 का साल कांग्रेस का ही है-अजय राय

अजय राय में खुद चुनाव लड़ने की बात को खारिज करते हुए कहा कि वो कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको बता दें कि अजय राय साल 2014 और 2019 दोनों ही लोकसभा चुनाव में वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इनके खिलाफ है। लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। माहौल बन रहा है सभी कार्यकर्ताओं उत्साहित है 2024 का साल कांग्रेस का ही है।

Also Read: सपा नेता गुलशन यादव को मिली जमानत, कल ही यूपी पुलिस ने की थी गिरफ्तारी

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story