Top Stories

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाईकर्म को छोटा कह सीएम ने दिखाई ओछी मानसिकता

Shiv Kumar Mishra
9 Oct 2021 4:59 PM GMT
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाईकर्म को छोटा कह सीएम ने दिखाई ओछी मानसिकता
x
मंझनपुर विधानसभा के रक्सवारा गांव की मलीन बस्ती में कांग्रेसियों में सफाई कर

कौशाम्बी। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद जब प्रियंका गांधी जी वहां जा रही थी तो सीतापुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा जबरिया पकड़ लिया गया। इस दौरान जिस जगह उन्हें बंद किया गया वहां की सफाई प्रियंका ने किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान आया जो सफाई कर्मियों के विषय में उनकी छोटी सोच को दर्शाता है। बयान के विरोध में शनिवार को मलिन बस्ती में पहुंच सफाई कर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि सफाई कर्मी और घर में जो लोग अपनी स्वच्छता को लेकर सफाई करते हैं और स्वच्छता का ख्याल करते हैं वह समाज के लिए अपना एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा किए गए सफाई पर एक घटिया टिप्पणी की है जो कि सफाई कर्मी में लगे सभी लोगों के लिए एक उलाहना जैसी है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध कांग्रेस के सिपाही कर रहे हैं और सफाई कर यह संदेश दे रहे हैं कि सफाई कर्म को कांग्रेसी उत्तम कर्म मानते हैं।

इस मौके पर बोलते हुए पार्टी नेता वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी ने कहा कि सफाई का काम प्रतिदिन हमारे घर की महिलाएं बहने अपने घर से शुरू करती है। यही नहीं जो भी सफाई कर्मचारी का काम करते हैं। वह हमारे पूरी मानवता को सुरक्षित करने का काम करते हैं इसलिए वह पूज्य हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी निंदनीय है और उन्हें इस टिप्पणी को तत्काल वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनोद चौधरी, कमलकांत शुक्ला, मो सफीक, आयुष्मान खरे, विनय पासी, देशराज पटरिया, लालचंद हेला, उमेश चंद्र, सुमनलाल पासी, जगन्नाथ सरोज, सहीस चंद्र, रियाज, मो आमिर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Next Story