धर्म-कर्म

जानिए, हिन्दू धर्म में गाय को रोटी खिलाने के क्या होते हैं लाभ

सुजीत गुप्ता
14 May 2022 8:47 AM GMT
जानिए, हिन्दू धर्म में गाय को रोटी खिलाने के क्या होते हैं लाभ
x

हिन्दू धर्म ग्रन्थों में गाय को पूजनीय माना गया है। क्योंकि धार्मिक मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं गो-सेवा को भी बहुत ही पवित्र माना गया है। कहते हैं राजा दिलीप को गाय की सेवा के द्वारा ही संतान की प्राप्ति हुई थी। आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि गाय को रोटी खिलाने का इतना अधिक महत्व क्यों है? साथ ही हिन्दू धर्म में गाय को रोटी खिलाने के क्या लाभ हैं?

कहा जाता है कि जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उसके घर कभी दरिद्रता नहीं आती। कहते हैं कि गाय के दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। पौराणिक धर्म ग्रंथों में गौ दान को 'महादान' माना गया है।

मान्यता के अनुसार मनुष्य के ग्रह-नक्षत्र और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गाय को गुड़ या फिर रोटी के साथ गुड़ खिलाने के कई उपाय बताए गए हैं। आज की इस कड़ी में हम जानेंगे कि गाय को गुड़ या फिर रोटी के साथ गुड़ खिलाने से क्या फ़ायदे होते हैं:-

गाय को रोटी खिलाने के फ़ायदे

मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी में गुड़ रख कर खिलाता है, उसकी हर क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। अगर आप तरक्की पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

यह भी माना जाता है कि जो व्यक्ति गाय को प्रतिदिन गुड़ के साथ रोटी खिलाता है उसे आलौकिक शक्ति की सहायता प्राप्त होती है और उसका हर बिगड़ा काम संवर जाता है।
मान्यता के अनुसार प्रतिदिन गुड़ के साथ गाय को रोटी खिलाने से लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।

कहते हैं कि जिस व्यक्ति को संतान सुख की इच्छा होती है उसे रोज़ सुबह गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। यह उपाय करने से उस व्यक्ति के घर में बुद्धिमान संतान का जन्म होता है।

नियमित रूप से गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यह पुण्य फल चार धाम की यात्रा के बराबर माना जाता है।

यह भी कहा जाता है कि गौ मां को नियमित रोटी और गुड़ खिलाने से मनुष्य को हर सांसारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही उस मनुष्य को किसी भी तरह का कोई रोग ना होने का आशीर्वाद भी मिल सकता है।

गाय की सेवा करने और उसे नियमित गुड़ के साथ रोटी खिलाने से 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद, सेवा करने वाले व्यक्ति पर बना रहता है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story